Hapur News : कई जिलों में हजारों लोगों का पैसा दोगुना कराने वाली कंपनी निकली फर्जी, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Hapur News Khabarwala24 News Garhmukhteshwar : रकम दो गुनी करने का लालच देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से करीब 18 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Garhmukhteshwar : रकम दो गुनी करने का लालच देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से करीब 18 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला :

यूपी के जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव सुलैला निवासी अमरपाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक और धर्मपाल ने निफ्टेक ग्लोबल के नाम से एक कंपनी बनाई थी, धर्मपाल ने उसे भी कंपनी में निवेश करने पर 18 महीने में धन राशि दोगुना करने का लालच दिया था, आरोपियों के झांसे में आकर उसने रिटायरमेंट के बाद मिले धन में से छह लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए, जिसके बाद कई बार में 17 लाख 85 हजार रुपये की राशि आरोपियों के खाते में डलवा दी, जून 2020में आरोपी कंपनी बंद कर भाग निकले ।

Hapur news : कई जिलों में हजारों लोगों का पैसा दोगुना कराने वाली कंपनी निकली फर्जी, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हजारों लोगों को बना चुकी है कंपनी निशाना :

आपको बता दें कि निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के पांच निदेशक समेत उनके एजेंट कंपनी में निवेश कराकर 4 प्रतिशत ब्याज अथवा 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर गढ़ समेत आसपास के जिलों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुके हैं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल में कंपनी बंद कर दी। पुलिस आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है।

क्या कहती है पुलिस :

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अशोक और धर्मपाल निवासी चांदनेर के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News