Hapur News विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं: एडीएम

Hapur News Khabarwala24News Hapur : अपर जिला अधिकारी संदीप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई,2023 तक चलाया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur : अपर जिला अधिकारी संदीप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई,2023 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में जिन विभागों के जो भी जिम्मेदारियां दी गयी है, वह उसका निर्धारित समय के अन्तर्गत पालन कराना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने यह भी कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। अपने आस-पास साफ-सफाई, कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाये।

Add
उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम स्तर पर बैठक कर लें और संचारी रोग नियंत्रण के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक भी करेें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस अभियान में शिथिलता या लापरवाही बरती जायेगी, उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी।

यह रहे मौजूद

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुनील त्यागी, जिला अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर प्रदीप कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रमोद कुमार समस्त सीएचसी प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Hapur news विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं: एडीएम Hapur news विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं: एडीएम Hapur news विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं: एडीएम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News