Hapur News पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत, गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे

Hapur News Khabarwala24News Hapur : भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का स्वागत कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। शाम के समय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन हुआ। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur : भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का स्वागत कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। शाम के समय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन हुआ।

Hapur news पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत, गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे

भक्तिमय हो गया वातावरण

पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पक्का बाग स्थित बाबा बख्तावर नाथ मंदिर पहुंचने लगी। जहां से भगवान जगन्नाथ की सुंदर पालकी को रंग बिरंगे फूलों से सजाकर विभिन्न मोहल्लों की गलियों से निकाला गया। पालकी में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के जयकारें लगाते चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। विभिन्न मोहल्लों में पालकी यात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पालकी यात्रा पक्का बाग चौराहा स्थित बाबा बख्तावर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर गौशाला, इंद्रलोक, भगवानपुरी, पन्नापुरी, शक्तिनगर होते हुए कृष्णा नगर में टीएसएस स्कूल के सामने सुभाषचंद शर्मा के यहां विश्राम किया।

मंगलवार को यहां पहुंचेगी पालकी यात्रा

पालकी यात्रा मंगलवार को कलक्टर गंज स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रामगंज, श्रीनगर, रेलवे कालोनी से होते हुए राधापुरी में नरेंद्र गायेल के यहां विश्राम करेगी। शाम के समय चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से पधारे रसिकजनों ने संकीतर्न कर भगवान का गुणगान किया और भजन प्रस्तुत किए।

Hapur news पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत, गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे Hapur news पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत, गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे Hapur news पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत, गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News