Hapur News भगवान जगन्नाथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में जमकर झूमे श्रद्धालु

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान जगन्नाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। बृहस्पतिवार सुबर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पालकी यात्री निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान जगन्नाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। बृहस्पतिवार सुबर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पालकी यात्री निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

भगवान जगन्नाथ जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित संकीर्तन में रसिकजनों ने भगवान को गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर दिया। इस दौरान भगवान के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजता रहा।

Hapur news भगवान जगन्नाथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में जमकर झूमे श्रद्धालु

यहां निकली पालकी यात्रा

पालकी यात्रा बृहपतिवार को बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर कोठी गेट, गोपीपुरा, लक्ष्मण गली, त्रिवेणी गंज, जवाहर गंज, आर्य नगर, माहेश्वरी मंदिर से होते हुए ज्ञानलोक में दीपक अग्रवाल के यहां विश्राम किया।
श्रद्धालुओं ने यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

शुक्रवार को यहां निकलेगी यात्रा

शुक्रवार को पालकी यात्रा अतरपुरा स्थित पथवारी माता मंदिर से प्रारंभ होकर, प्रेमपुरा, शिवपुरी स्थित देवी मंदिर से गत्ता फैक्टरी, न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड स्कूल के पास कूड़ेमल सुभाषचंद के यहां विश्राम करेगी। राकेश वर्मा ने बताया कि 25 जून को शहर में शहर में 23 वीं भव्य जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर गोपाल अग्रवाल, राजू, अनुराग, मोनू शर्मा, जयभगवान, सुनील जैन, मदनलाल, नरेश, राजेश, हरिओम, विनय, संजय, राजेंद्र, शुभम, सौरभ आदि शामिल रहे।

Hapur news भगवान जगन्नाथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में जमकर झूमे श्रद्धालु Hapur news भगवान जगन्नाथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में जमकर झूमे श्रद्धालु Hapur news भगवान जगन्नाथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में जमकर झूमे श्रद्धालु

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News