Hapur News:चारपाई का विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल

Hapur News khabarwala24NewsHapur: गर्मी में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे व्यक्ति से गांव के ही कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यक्ति पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर बचाने आए परिजन को भी पीटा गया। मामले में पीडि़त पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आदर्श […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News khabarwala24NewsHapur: गर्मी में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे व्यक्ति से गांव के ही कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यक्ति पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर बचाने आए परिजन को भी पीटा गया। मामले में पीडि़त पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आदर्श नगर कालोनी निवासी रिंकू ने बताया कि सोमवार रात उसके पिता हरिराम घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इस दौरान पड़ोसी दीपू, नवीन, प्रवीन, दीपांशु, ईश्वर, राजू, हरिओम व रजनी और पांच अज्ञात लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे। इन लोगों ने गली में चारपाई बिछाने का विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर गुस्साए आरोपियों ने उसके पिता पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे उसके भाई सोनू और प्रदीप को भी आरोपियों ने पीटा। जिसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hapur news:चारपाई का विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल Hapur news:चारपाई का विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल Hapur news:चारपाई का विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News