Shamli: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुए 4 संदिग्ध; हत्या के बाद बनाया गया वीडियो

Shamli Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case: सीसीटीवी में दिखे 4 संदिग्ध शूटर। कत्ल के बाद बदमाशों ने बनाया था वीडियो। पुलिस सर्विलांस से जांच में जुटी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Shamli News: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध युवक भागते हुए नजर आए हैं। इस बीच सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि शूटरों ने हत्या के बाद अंकित की मौत की पुष्टि करने के लिए मौके पर उसका वीडियो बनाया था।

CCTV में कैद हुए 4 संदिग्ध, दिल्ली और करनाल रोड पर तलाश (Shamli News)

पुलिस टीम शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान कई स्थानों पर दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवकों की आवाजाही दर्ज हुई है।

फुटेज के आधार पर पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद एक बाइक दिल्ली की तरफ और दूसरी करनाल मार्ग की ओर गई है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अभी इन्हें मुख्य आरोपी घोषित नहीं किया है, लेकिन इन संदिग्धों को केंद्र में रखकर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। करनाल और दिल्ली रोड के रास्तों पर लगे कैमरों की मदद से उनकी सही लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

मास्टरमाइंड को भेजने के लिए शूट किया गया वीडियो (Shamli News)

पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ अंकित को मौत के घाट उतारने ही आए थे। बुधवार शाम जब अंकित जिम से बाहर निकले, तो चारों बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद, एक शूटर ने अपने मोबाइल से लहूलुहान पड़े अंकित का वीडियो रिकॉर्ड किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो हत्या का ऑर्डर देने वाले मुख्य आका को सबूत के तौर पर भेजने के लिए बनाया गया था।

सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर रेड (Shamli News)

मौके पर मौजूद बदमाशों के पास मोबाइल फोन एक्टिव होने के प्रमाण मिले हैं। पुलिस की सर्विलांस टीम कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्धों के तार जोड़ने में जुटी है।

अंकित बालियान हत्याकांड के पीछे की रंजिश और मास्टरमाइंड का चेहरा बेनकाब करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News