Ganga :Garhmukteshwar News गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Ganga Garhmukteshwar News Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur): गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। पूर्णिमा पर स्नान के लिए रविवार दोपहर से ही श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Ganga Garhmukteshwar News Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur): गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा।

पूर्णिमा पर स्नान के लिए रविवार दोपहर से ही श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए थे। मध्य रात्रि में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। भोर काल में स्नान प्रारंभ होते ही घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। हर ओर श्रद्धालुओं के सिर ही सिर दिखाई पड़ रहे थे। स्नान के दौरान हर-हर महादेव, जय मां गंगा के उद्घोषों से स्नान घाट भी गूंज उठे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा कर पुरोहितों को दक्षिणा दी।

उधर, तिगरीधाम में भी श्रद्धालुओं की काफी संख्या रही। यहां भी भोर से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। स्नान के दौरान गंगा घाट से बाढ़ नियंत्रण खंड चौकी तक जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालु अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि नगरों के अतिरिक्त दिल्ली और हरियाणा राज्यों से पहुंचे थे।

पुलिस और प्रशासन रहा सतर्क

गुरु पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए गंगा घाट पर पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर सतर्क रहे। स्नान के दौरान महिला पुलिस कर्मी और सादे वेश में पुलिस कर्मी घाटों पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए थे। विशेष दस्ते के सुरक्षाकर्मी, खुफिया विभाग एवं अन्य टीमें पूरे क्षेत्र में घूम कर स्थिति का जायजा लेती रहीं।

घाटों पर तैनात रहे गोताखोर

गुरु पूर्णिमा पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए घाटों पर गोताखोर तैनात रहे। प्रशासन के निर्देशानुसार सभी गोताखोर गहरे जल वाले स्थानों पर अपनी-अपनी नाव के साथ मुस्तैद रहे।

Ganga :garhmukteshwar news गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी Add Ganga :garhmukteshwar news गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी Ganga :garhmukteshwar news गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी Ganga :garhmukteshwar news गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News