crime news: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर युवक को बेहरमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Khabarwala24News HAPURःcrime newsउधार दिए दस हजार रुपये वापस मांगने पर कुछ आरोपियों ने कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर रहने वाले युवक पर हमला कर दिया। विवाद होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन ने किसी तरह युवक को अस्पताल में भर्ती […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News HAPURःcrime newsउधार दिए दस हजार रुपये वापस मांगने पर कुछ आरोपियों ने कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर रहने वाले युवक पर हमला कर दिया। विवाद होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन ने किसी तरह युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला करीमपुरा निवासी जुबैर ने कुछ समय पहले अलीनगर निवासी वसीम ककोडिया को 10000 रुपये उधार दिए थे। कुछ समय में ही उसने रुपये लौटाने का वादा किया था। रविवार देर शाम पीड़ित ने उससे रुपये लौटाने के लिए तगादा किया। इससे गुस्साए आरोपी ने अपने साथी करीमपुरा के वसीम उर्फ खली व नदीम के साथ मिलकर पीड़ित के साथ गाली- गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पुत्र को बेरहमी से पीटा। इस कारण वह घायल हो गया।

विवाद होता देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी पुत्र को हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पीड़ित ने पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News