Crime News : सुहागरात पर आखिर ऐसा क्या हुआ जो सुबह सेज पर मिली दोनों की लाश

Khabarwala24 News Bahraich: Crime News  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुहागरात पर दुल्हा और दूल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव परिवार वालों ने कमरे से बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Bahraich: Crime News  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुहागरात पर दुल्हा और दूल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव परिवार वालों ने कमरे से बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस वारदात से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है मामला

जनपद बहराइच में कैसरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सुंदर यादव के पुत्र प्रताप यादव की शादी तीस मई को गोड़हिया नंबर 3 के रहने वाली पुष्पा से हुई थी। दोनों की बारात 31मई को घर वापस पहुंची। घर में नई दुल्हन का का जोरदार स्वागत किया गया। घर में खुशी का माहौल था, हर कोई मस्ती में था।, लेकिन ऊपर वाले को कुछ ओर ही मंजूर था। प्रताप यादव शादी के बाद सुहागरात पर अपने कमरे में गए, लेकिन वहां से वह वापस नहीं लौटे।

Crime news : सुहागरात पर आखिर ऐसा क्या हुआ जो सुबह सेज पर मिली दोनों की लाश

दुल्हा दूल्हन मृत मिले

जब 1 जून को सुबह काफी देर तक दोनों नहीं उठे तो परिवार वालों ने उनको जगाने की कोशिश की। काफी प्रयास में बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने खिड़की से देखा तो दोनों बेड पर लेटे हुए थे। आवाज देने पर भी वह उठ नहीं रहे थे। परिजन ने खिड़की से कूदकर जब दरवाजा खोला और देखा प्रताप और उनकी पत्नी पुष्पा मृत अवस्था में पड़े है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दोनों के शवों को देख परिवार में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया। वारदात को लेकर परिवार वाले भी सहमे हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News