Crime News दावत खाने घर से निकले किशोर का शव रेलवे ट्रेक पर मिला

Khabarwala24News Simbhaoli (Hapur) : Crime News जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी एक किशोर दावत में जाने के लिए घर से कहकर गया था। किशोर का शव पास के ही गांव के रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। मामले की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Simbhaoli (Hapur) : Crime News जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी एक किशोर दावत में जाने के लिए घर से कहकर गया था। किशोर का शव पास के ही गांव के रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। मामले की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने अज्ञात लोगों पर युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

रविवार की रात्रि करीब एक बजे सिंभावली पुलिस को गश्त के दौरान गांव बक्सर के निकट रेलवे ट्रेक पर एक किशोर का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि मृतक थाना क्षेत्र के ही गांव वैठ निवासी बिलाल पुत्र आदिल है। इसकी जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजन को दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि रविवार की देर शाम को बिलाल को किसी ने फोन कर दावत में बुलाया था ।जिसके बाद बिलाल घर से चला गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसको काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

परिजन ने लगाया साजिश का आरोप

मृतक के परिजन ने काल करने वाले आरोपी पर साजिश के तहत किशोर की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News