Crime News: एल्कोहल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग

 Khabarwala24 News Simbhaoli (Hapur) : Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र में हरोडा रोड फ्लाई ओवर के नीचे दौराला से एल्कोहल लेकर रामपुर जा रहा एक टैंकर पलट गया। कुछ ही देर में टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

 Khabarwala24 News Simbhaoli (Hapur) : Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र में हरोडा रोड फ्लाई ओवर के नीचे दौराला से एल्कोहल लेकर रामपुर जा रहा एक टैंकर पलट गया। कुछ ही देर में टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में टैंकर सवार दो लोग घायल हो गए।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के दौराला से एल्कोहल लेकर एक टैंकर रामपुर जा रहा था। जैसे ही टैंकर सिंभावली थाना क्षेत्र में हरोड़ा रोड फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो चालक संतुलन नहीं बना पाया और टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला।

दमकल की तीन गाड़ी पहुंची

सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे वाहनों को कुछ दूरी पर रोक दिया, ताकि कोई हादसा न हो। दुर्घटना में टैंकर सवार रामपुर निवासी सुनील और मुरादाबाद निवासी राजू सैनी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Crime news: एल्कोहल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग Crime news: एल्कोहल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग Crime news: एल्कोहल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News