Crime News सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड: दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैट्री, तांबे का तार, छोटा हाथी बरामद

Khabarwala24 News Hapur : Crime News जनपद की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दस दिन पूर्व हुई सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर फैक्ट्री में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर धौलाना रोड से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Crime News जनपद की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दस दिन पूर्व हुई सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर फैक्ट्री में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर धौलाना रोड से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

क्या है मामला

आपको बता दें दस दिन पूर्व पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी से सिखेड़ा गांव के लिए जाने वाले रास्ते के रजवाहे पर स्थित एक बंद इलेक्ट्रॉनिक की फैक्ट्री पर देर रात बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस बंद पड़ी फैक्ट्री पर बैंक का लोन था, जो काफी समय से बंद पड़ी थी। लोन जमा न करने की स्थिति में यह फैक्ट्री बैंक की कस्टडी में थी। इसी फैक्ट्री पर बैंक द्वारा एक सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा दो लोग सुखदेव व सतेंद्र गार्ड की नौकरी करते थे। जब बदमाश फैक्ट्री में घुसे तो बदमाशों ने इन दोनों ही गार्डो के साथ मारपीट की ओर दोनो को ही बांधकर इनके मुंह में कपड़ा ठूंस कर इन्हें गार्ड रूम में डाल दिया। जिसके बाद आरोपी फैक्ट्री से काॅपर वायर आदि सामान लूट कर फरार हो गए थे। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड सुखदेव ने अपने आप को किसी तरह से बंधन मुक्त किया और सतेंद्र को भी खोला तब तक सत्येंद्र की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई थी।

Crime news सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड: दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैट्री, तांबे का तार, छोटा हाथी बरामद

यह है गिरफ्तार आरोपी

मोहल्ला मेवाती थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी नासिर, मोहल्ला मिर्जापुर थाना विजय नगर गाजियाबाद निवासी आविद हैं।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह बैटरी, दस किलोग्राम तांबे का तार, घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी बरामद किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News