Crime News तीन शातिर लूटेरों को पुलिस ने दबोचा 26 मोबाइल फोन बरामद

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : Crime News कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो बाइकों पर सवार तीन लूटरों को गिरफ्तार किए है। आरोपितों के पास से लूटे और चोरी किए गए 26 मोबाइल फोन और एक बिक्री किए गए फोन से मिली एक हजार की धनराशि बरामद की है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : Crime News कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो बाइकों पर सवार तीन लूटरों को गिरफ्तार किए है। आरोपितों के पास से लूटे और चोरी किए गए 26 मोबाइल फोन और एक बिक्री किए गए फोन से मिली एक हजार की धनराशि बरामद की है।

क्या है मामला

सीअो आशुतोष शिवम ने बताया कि गत दिनों नगर से एक व्यक्ति से मोबाइल लूट की घटना घटित हाे गई थी। उसका पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। इसी दौरान रविवार की रात को कोतवाली में तैनात एसआई विवेक कुमार चौहान, कांस्टेबल हासिम, कंचन सचिन, रवि, तीरथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने लूटे गए मोबाइल की लोकेशन गढ़ क्षेत्र के मेरठ रोड पर होना बताया। पुलिस ने जानकारी पर मामले की जांच की।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी

इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट में स्थित शालीमार गार्डन स्थित आयशा मस्जिद के निकट रहने वाला सलमान, मुदस्सिर, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हसुपुर में रहने वाला फरदीन अली है।

लूटे और चोरी किए मोबाइल किए बरामद

आरोपियों के पास से गढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नक्का कुंआ रोड से लूटा गया मोबाइल सहित पूर्व में लूटे गए एक मोबाइल के बिक्री किए गए एक हजार रुपये की नकदी और 25 अन्य लूट व चोरी के मोबाइलों को बरामद किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके पास से बरामद किए गए मोबाइलों को उन्होंने अलग अलग स्थानों से लूटे और चाेरी किए थे।

शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी है। उनके खिलाफ हापुड़ जिले के अलावा गाजियाबाद और मेरठ जिले में करीब 60 से अधिक रिपोर्ट दर्ज है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News