CRIME NEWS:महिला से साथ की अश्लीलता, मारपीट कर कहें जाति सूचक शब्द, रिपोर्ट दर्ज

Khabarwala24News GARHMUKTESHWAR(Hapur)CRIME NEWS : कोतवाली में एक महिला ने दो लोगों ने खिलाफ मारपीट करने, अश्लील हरकत करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News GARHMUKTESHWAR(Hapur)CRIME NEWS : कोतवाली में एक महिला ने दो लोगों ने खिलाफ मारपीट करने, अश्लील हरकत करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि नौ अप्रैल की रात को वह घर में अकेली थी । पति सुनील लेंटर डालने काम पर गए थे, तभी पड़ोस में ही रहने वाले महीपाल व प्रवीन घर के आगे शराब पीकर गन्दी गन्दी गालियां देने लगे। जिसका विरोध किया तो दोनों भड़क गए। इस पर वह डर कर घर में चली गई। आरोप है कि आरोपी जबरन उसके घर पर घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करते हुए गलत काम करने की नियत से कपडे फाड़ दिए।

इसी बीच पीड़िता का पति घर पहुंचा तो चीख पुकार की आवाज सुनकर अंदर पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी डंडों और सरियों से उसके साथ मारपीट कर दी। वह पति को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसी बीच दोनों आरोपियों की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और सभी आरोपियों ने उससे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी फुटेज में मौजूद है।

वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Crime news:महिला से साथ की अश्लीलता, मारपीट कर कहें जाति सूचक शब्द, रिपोर्ट दर्ज Crime news:महिला से साथ की अश्लीलता, मारपीट कर कहें जाति सूचक शब्द, रिपोर्ट दर्ज Crime news:महिला से साथ की अश्लीलता, मारपीट कर कहें जाति सूचक शब्द, रिपोर्ट दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News