Crime News अविवाहित बताकर चुनाव लड़ाने के लिए महिला से किया निकाह, दो लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव

Khabarwala24 News Hapur: Crime News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने चुनाव लड़ाने के लिए खुद को अविवाहित बताकर निकाह कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला पर दो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: Crime News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने चुनाव लड़ाने के लिए खुद को अविवाहित बताकर निकाह कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला पर दो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

शिकायती पत्र में देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति का देहांत हो गया था। जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने कुछ दिन पहले खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता के सामने निकाह का प्रस्ताव रखा। व्यक्ति ने पीड़िता को भरोसा दिया कि वह उसके बच्चों की पालन पोषण करने के साथ ही उसके नाम एक प्लाट का बैनामा भी कर देगा। बच्चों के भविष्य की खातिर पीड़िता निकाह के लिए तैयार हो गई। 12 मार्च 2023 को उसने व्यक्ति से निकाह कर लिया। निकाह के बाद पीड़िता ससुराल पहुंची को उसे पता चला कि पति पहले से ही शादी-शुदा था। पहली पत्नी से उसे दस बच्चे भी हैं। इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने महिला से अभद्रता कर दी।

आरोपी ने महिला को बताया कि उसे बीडीसी का चुनाव लड़ाने के लिए उससे निकाह किया है। इसे सुनकर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चों की खातिर महिला उसके साथ रहने को तैयार हो गई। कुछ दिन पहले पति ने पीड़िता को दो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। किसी तरह आरोपित के चंगुल से बचकर वह मायके लौट आई। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Crime news अविवाहित बताकर चुनाव लड़ाने के लिए महिला से किया निकाह, दो लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव Crime news अविवाहित बताकर चुनाव लड़ाने के लिए महिला से किया निकाह, दो लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव Crime news अविवाहित बताकर चुनाव लड़ाने के लिए महिला से किया निकाह, दो लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News