Crime News पति ने सोशल मीडिया पर किए पत्नी के अश्लील फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज

Khabarwala24 News Hapur simbhaoli : Crime News मेरठ जनपद निवासी महिला ने सिंभावली थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके पति ने उसकी और उसकी भाभी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जिससे परिजन का समाज में जीना दूर्भर हो गया और वह मानसिक पीड़ा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur simbhaoli : Crime News

मेरठ जनपद निवासी महिला ने सिंभावली थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके पति ने उसकी और उसकी भाभी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जिससे परिजन का समाज में जीना दूर्भर हो गया और वह मानसिक पीड़ा में है। आरोप है कि आरोपी पति ने उसके भाई की फेसबुक आईडी हैक कर ली है जिससे उसने फोटो वायरल किए हैं।

मेरठ जनपद निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दो जनवरी 2015 को सैफी कलोनी हरोड़ा मोड सिम्भावली निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार समस्त स्त्रीधन दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बिना किसी कारण उसके मायके में लगभग 4 वर्ष से त्याग / छोड़ रखा है।

मुकदमें में बताया गया कि उसे व उसके परिवार को समाज में बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया / फेसबुक पर उसके भाई के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो 13 मार्च 2023 व उसकी भाभी के अश्लील फोटो 12 मार्च 2023 को किये। जबकि उसके भाई ने अपनी फेसबुक आईडी लगभग 2 माह पहले ही बन्द कर चुका है। भाई की आईडी को आरोपी ने हैक किया हुआ है, उसके दो फोटो किसी अन्य लड़के के साथ अश्लील हरकत करते हुए बदनाम करने की नियत से वायरल किये। इस कारण उसका व उसके परिवारवालो का समाज में जीना दूर्भर हो गया है। पीड़िता अत्यधिक मानसिक पीड़ा में है। पुलिस ने पीड़िता की के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime news पति ने सोशल मीडिया पर किए पत्नी के अश्लील फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज Crime news पति ने सोशल मीडिया पर किए पत्नी के अश्लील फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज Crime news पति ने सोशल मीडिया पर किए पत्नी के अश्लील फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News