Crime News Khabarwala24News Hisar : हरियाणा के हिसार में तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो सालों को गोली मार दी। इसके बाद अपने बच्चों को लेकर घर से भाग गय। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस वारदात को लेकर आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
क्या है मामला
आपको बता दें कि , हरियाणा के हिसार के कृष्णा नगर में राकेश पंडित अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी और दो सालों को गोली मार कर हत्या कर दी। इस ट्रिपल मर्डर को उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया. मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह, मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है?
पुलिस मान रही घरेलू कलह
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है । पुलिसका मानना है कि प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि घरेलू कलह में ये वारदात हुई है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी अपने दो लड़कों और एक लड़की को स्कूटी पर बैठाकर फरार हो गया। उधर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है. वहीं, यह वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जिनकी डीवीआर लेकर जांच की जा रही है।


