Cab Driver Viral Video मुझे मत छुओ कहता रहा ड्राइवर और पीटती रही महिला यात्री; वायरल हो गया वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Cab Driver Viral Video कैब ड्राइवर से मारपीट करती एक महिला यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैब ड्राइवर महिला से कैब से उतरने, लोकेशन पर पहुंचने और ना छूने की बात कह रहा है लेकिन महिला इस कदर भड़की हुई है कि वह […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Cab Driver Viral Video कैब ड्राइवर से मारपीट करती एक महिला यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैब ड्राइवर महिला से कैब से उतरने, लोकेशन पर पहुंचने और ना छूने की बात कह रहा है लेकिन महिला इस कदर भड़की हुई है कि वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है और शख्स को पीट रही है।

क्या है पूरा मामला (Cab Driver Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैब ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठी महिला से कहता है, मुझे मत छुओ, मैडम। इसके बाद भी महिला चिल्ला रही है, मारपीट कर रही है और लोकेशन पर छोड़ने की बात कह रही है। ड्राइवर जवाब में कह रहा है कि यही है आपकी लोकेशन लेकिन महिला सुनने से इनकार करती है और ड्राइवर को पीटना शुरू कर देती है।

वीडियो हो गया वायरल (Cab Driver Viral Video)

वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मामला दुबई का है, समय और तारीख का भी जिक्र नहीं हुआ है। वीडियो की हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया गया कि महिला नशे में थी। इसी वजह से वह यह नहीं समझ पाई कि वह अपने लोकेशन पर पहुंच गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Cab Driver Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दुबई के कानून के बारे में बहुत सुना है, उम्मीद है कि इसे जेल होगी। एक ने लिखा कि ऐसी महिलाओं को तो उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए, एक सीधे-साधे ड्राइवर को इस तरह पीट रही है, कोई कानून नहीं है क्या? एक अन्य ने लिखा कि यह एक और उदाहरण है कि शराब और बहस एक साथ नहीं रह सकते।

एक अन्य ने लिखा कि अगर कोई महिला गलत व्यवहार करे तो उनके साथ भी उसी तरह व्यवहार की छूट मिलनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं कैब ड्राइवर के धैर्य, बुद्धिमत्ता और विनम्रता की सराहना किए बिना नहीं रह सकता। एक अन्य ने लिखा कि हर किसी के वश की नहीं है कि वह इतना बर्दाश्त कर Cab Driver Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर के साथ मारपीट कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News