Aggarwalअग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रबंधु सेवा ग्रुप ने मारी बाजी, ललित छावनी वाले प्रधान, सुधीर गुप्ता बने मंत्री

khabarwala24News Hapur : शहर की प्रमुख संस्था अग्रवाल महासभा के चुनाव में अग्रबंधु सेवा ग्रुप ने शानदार जीत हासिल की। ललित छावनी वाले प्रधान और सुधीर गुप्ता मंत्री बने। इसके अलावा अन्य पदों पर भी इस ग्रुप के प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की। अग्रवंशी ग्रुप से कोषाध्यक्ष पद पर विमेश कुमार गोयल ने जीत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24News Hapur : शहर की प्रमुख संस्था अग्रवाल महासभा के चुनाव में अग्रबंधु सेवा ग्रुप ने शानदार जीत हासिल की। ललित छावनी वाले प्रधान और सुधीर गुप्ता मंत्री बने। इसके अलावा अन्य पदों पर भी इस ग्रुप के प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की। अग्रवंशी ग्रुप से कोषाध्यक्ष पद पर विमेश कुमार गोयल ने जीत हासिल की। समर्थकों ने जमकर होली खेली और फूलमाला पहनाकर प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया।

अग्रवाल महासभा के चुनाव के लिए रविवार को एसएसवी डिग्री कालेज में मतदान हुआ था। जिसमें जिसमें 4722 मतदाताओं में से 3853 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में अग्रबंधु सेवा ग्रुप और अग्रवंशी सेवा ग्रुप के प्रत्याशी विभिन्न पदों पर चुनाव मैदान में उतरे थे। जबकि प्रधान पद पर दो अन्य प्रत्याशी भी खड़े हुए थे। कुल मिलाकर इस पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जबकि अन्य पदों पर दो दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। सदस्य पद पर 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें से 14 सदस्यों ने जीत हासिल कर कार्यकारिणी में पहुंचे।

 

View of polling station
View of polling station

यह रहा चुनाव परिणाम

अध्यक्ष पद

ललित कुमार छावनी वाले (अग्रबंधु सेवा ग्रुप)-1928 मत

संजय गर्ग (अग्रवंशी सेवा ग्रुप)-1370

वीरेंद्र कुमार पिल्लू-50मत

विजेद्र कुमार गर्ग लोहेवाले-426 मत

उप प्रधान पद

भारत भूषण गोयल (अग्रबंधु सेवा ग्रुप)- 2242मत

संजय अग्रवाल (अग्रवंशी सेवा ग्रुप)- 1517मत

मंत्री पद

सुधीर गुप्ता (अग्रबंधु सेवा ग्रुप)- 2087 मत

अंकुर कंसल (अग्रवंशी सेवा ग्रुप)-1694 मत

उपमंत्री पद

हिमांशु गोयल मोनू (अग्रबंधु सेवा ग्रुप)- 2175 मत

डा.अनिल कुमार जैन (अग्रवंशी सेवा ग्रुप)-1556 मत

कोषाध्यक्ष पद

विमेश कुमार गोयल (अग्रवंशी सेवा ग्रुप)-1911

अनुज गोयल (अग्रबंधु सेवा ग्रुप ) -1832

उपकोषाध्यक्ष पद

नवीन गर्ग (अग्रबंधु सेवा ग्रुप)- 2292 मत

हिमांशु जैन (अग्रवंशी सेवा ग्रुप)-1424 मत

कार्यकारिणी सदस्य में यह हुए विजयी

राहुल कंसल-2400, शुभम अग्रवाल-2235, गोपाल जिंदल-2144, मधुर कंसल-2110, मुदित मोहन अग्रवाल 2062, सौरभ मित्तल 1984, आशीष विजय गुप्ता 1919, दीपक बंसल 1858, मुदित गोयल 1857, आशीष मित्तल 1844, राहुल बंसल (पत्रकार)1780, अमित गोयल सिम्पल-1720, मनोज गुप्ता-1650, आशीष मित्तल 1643मत प्राप्त हुए।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

अग्रवाल महासभा चुनाव के लिए मतगणना एसएसवी पी.जी कालेज के हाल में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। दोनों ग्रुपों के समर्थक बड़ी संख्या में मतगणना स्थल के बाहर जमा थे। जैसे ही दोपहर को परिणाम घोषित हुए तो अग्रबंधु सेवा ग्रुप के समर्थकों ने हर्ष की लहर दौड़ गई और गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News