Accident अल्लाबक्शपुर के सामने नेशनल हाईवे के कट पर भिड़े तीन वाहन, आधा दर्जन घायल

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) इमरान अली : Accident  कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के सामने स्थित नेशनल हाईवे 9 पर कट पर मंगलवार की देर रात जैसे ही यात्रियों से भरी एक निजी बस पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की बस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक और बस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) इमरान अली : Accident  कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के सामने स्थित नेशनल हाईवे 9 पर कट पर मंगलवार की देर रात जैसे ही यात्रियों से भरी एक निजी बस पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की बस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक और बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गए। इसी दौरान गजरौला की तरफ जा रही मुर्गों से भरी एक कैंटर भी सड़क पर पलटी बस और ट्रक में जा भिड़ी।

Accident अल्लाबक्शपुर के सामने नेशनल हाईवे के कट पर भिड़े तीन वाहन, आधा दर्जन घायल

यात्रियों में मची चीख पुकार :

बस में सवार महिला बच्चे और यात्रियों में चीख पुकार मच गई और हर कोई जल्द से जल्द बाहर निकलने की कोशिश में जुट गया। परंतु दुर्घटना होने के कारण खिड़कियां लाक होने पर लोगों को बस के साइड शीशे तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। बस ट्रक और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत के कारण नेशनल हाईवे मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली साइड में जाम लग गया और वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से उठवा कर कोतवाली पहुंचा दिया ।

Accident अल्लाबक्शपुर के सामने नेशनल हाईवे के कट पर भिड़े तीन वाहन, आधा दर्जन घायल

क्या कहते हैं थाना प्रभारी :

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी भी वाहन चालक ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही करेगी। बस में सवार कुछ यात्रियो हल्की चोट लगी। घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घराें को चले गए है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News