Google Pixel 7A Smartphone गूगल निशुल्क बदलेगा स्मार्टफोन की बैटरी, क्या आप भी यूज करते हैं ये मोबाइल

Khabarwala 24 News New Delhi : Google Pixel 7A Smartphone गूगल ने Pixel 7a स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। दरअसल, हाल ही में कई यूजर्स के हैंडसेट की बैटरी फूल गई थी, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। कंपनी ने इस परेशानी को दूर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Google Pixel 7A Smartphone गूगल ने Pixel 7a स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। दरअसल, हाल ही में कई यूजर्स के हैंडसेट की बैटरी फूल गई थी, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। कंपनी ने इस परेशानी को दूर करने के लिए मुफ्त में बैटरी बदलने का ऐलान किया। Google के इस रिपेयर प्रोग्राम के तहत Pixel 7a स्मार्टफोन की बैटरी रिप्लेस किया जाएगा।

बैटरी को लेकर कई कंप्लेंट सामने आई (Google Pixel 7A Smartphone)

यह एक इंटरनेशनल प्रोग्राम है, जिसमें भारतीय यूजर्स भी शामिल होंगे। यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं की यह रिपेयर प्रोग्राम कोई नया नहीं है। Google ने इस साल अप्रैल में यह माना था कि बैटरी को लेकर कई कंप्लेंट सामने आई हैं।

सोशल मीडिया पर किया गया था पोस्ट (Google Pixel 7A Smartphone)

Pixel 7a और कई Pixel 6a यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था और उन्होंने अपने हैंडसेट में आने वाली परेशानी के बारे में बताया था। उन्होंने फोन की बैटरी में आने वाली समस्या के बारे में बताया, साथ ही उनको ठीक करने को भी कहा।

Google ने कहा, कुछ को हुई है प्रॉब्लम (Google Pixel 7A Smartphone)

Google ने कहा था कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है क्योंकि इस प्रॉब्लम का सामना चुनिंदा लोगों को ही करना पड़ रहा है। Google के इस प्रोग्राम के लिए एक ऑनलाइन पेज है, जहां इसको लेकर फुल डिटेल्स दी है और वहां से फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।

स्मार्टफोन की खराब बैटरी ऐसे चेक करें (Google Pixel 7A Smartphone)

Google page पर बताया गया है कि आप भी अपने हैंडसेट की बैटरी की कंडिशन को चेक कर सकते हैं। इसको लेकर आपको स्मार्टफोन में कुछ साइन नजर आएंगे, जिसमें स्मार्टफोन की मोटाई बढ़ सकती है या बैक पैनल फूल सकता है। स्मार्टफोन के किनारों के कवर में गैप्स आता है तो यह भी बैटरी खराब होने की निशानी है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News