Articial Intelligence Impact आने वाले 5 सालों में खत्म हो जाएंगी 2 लाख नौकरियां, लोगों को बेरोजगार करने पर तुला AI, इस सेक्टर पर होगा ज्यादा असर

Khabarwala 24 News New Delhi : Articial Intelligence Impact जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर देखने को मिल रहा है और इसकी वजह से कई काम आसान हो गए हैं। विशेषज्ञों ने पहले ही चिंता जताई थी कि AI की वजह से नौकरियां खत्म हो जाएंगी और अब ऐसा देखने को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Articial Intelligence Impact जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर देखने को मिल रहा है और इसकी वजह से कई काम आसान हो गए हैं। विशेषज्ञों ने पहले ही चिंता जताई थी कि AI की वजह से नौकरियां खत्म हो जाएंगी और अब ऐसा देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगले तीन से पांच सालों के अंदर वैश्विक बैंकों के कर्मचारियों की दो लाख से ज्यादा नौकरियां खत्म होने वाली हैं।

बदल जाएगा काम करने का मौजूदा तरीका (Articial Intelligence Impact)

BI में मुख्य सूचना और प्रौद्योगिकी अधिकारियों के एक सर्वेक्षण ने संकेत दिया है कि कुल नौकरियों में से 3 प्रतिशत की कटौती होने वाली है और लाखों नौकरियां खत्म होंगी। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि एआई के आने के बाद नौकरियां खत्म होने की बजाय नए अवसर पैदा होंगे और काम करने का मौजूदा तरीका बदल जाएगा।

- Advertisement -

नौकरियां नहीं होंगी पूरी तरह खत्म : रिपोर्ट (Articial Intelligence Impact)

BI के वरिष्ठ विश्लेषक टॉमस नोएत्ज़ेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ऐसी सभी नौकरियां, जिनमें एक ही काम बार-बार करना पड़ता है, खत्म होने का खतरा है। हालांकि, कई नौकरियां पूरी तरह खत्म नहीं होंगी और उनके लिए काम करने का तरीका बदल जाएगा।

इन वजहों से खत्म होने वाली हैं नौकरियां (Articial Intelligence Impact)

ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस द्वारा कवर किए गए पीयर ग्रुप में सिटीग्रुप इंक., जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक. आदि शामिल हैं। 93 लोगों में से करीब एक चौथाई ने कहा कि कुल कर्मचारियों में से 5% से 10% तक एआई के इस्तेमाल से प्रभावित होंगे।

बैंकिंग सेक्टर में 54% नौकरी ऑटोमेटेड (Articial Intelligence Impact)

दरअसल, एआई टूल्स से न सिर्फ कंपनियों की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि वे अपने खर्चों को भी कम कर सकेंगी। एआई टूल्स की वजह से मौजूदा काम की गति भी बढ़ेगी। यह बात सामने आई है कि बैंकिंग सेक्टर से सबसे ज्यादा नौकरियां खत्म होने वाली हैं और किसी भी दूसरे सेक्टर के मुकाबले बैंकिंग सेक्टर में 54% नौकरियां ऑटोमेटेड हो सकती हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News