CLOSE

यूपी मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप: Hapur के सुधीर गोयल बने स्वर्ण पदक विजेता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: लखनऊ के बाबू बनारसी दास इनडोर स्टेडियम में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय उत्तर प्रदेश मास्टर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हापुड़ शहर के अनुभवी खिलाड़ी सुधीर गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पुरुष युगल प्रतियोगिता में सुधीर गोयल ने अपने जोड़ीदार सुरेन्द्र के साथ मिलकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

चैंपियनशिप अपने नाम की (Hapur)

फाइनल मुकाबले में सुधीर गोयल और सुरेन्द्र की जोड़ी का सामना बरेली के अनिल मल्होत्रा और लखनऊ के हसन कमाल की मजबूत जोड़ी से हुआ। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें हापुड़ की जोड़ी ने कड़ा संघर्ष करते हुए सीधे सेटों में 21/17 और 22/20 के स्कोर से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस शानदार जीत के साथ सुधीर गोयल ने यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है और मेहनत व अनुशासन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे भाग (Hapur)

युगल वर्ग के अलावा सुधीर गोयल ने सिंगल इवेंट में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। हापुड़ के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच पुनीत शर्मा ने सुधीर गोयल को इस सफलता पर बधाई दी और आगामी नेशनल मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं, जो 18 से 25 मार्च तक गोवा में आयोजित की जाएगी।

- Advertisement -

पहले भी जीत चुके हैं कई प्रतियोगिता (Hapur)

कोच पुनीत शर्मा ने बताया कि सुधीर गोयल बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुधीर गोयल प्रतिदिन हापुड़ शहर स्थित फैसल बैडमिंटन क्लब में लगभग चार घंटे अभ्यास करते हैं, जिसका परिणाम उनकी लगातार मिल रही सफलताओं के रूप में सामने आ रहा है।

जोरदार किया स्वागत (Hapur)

इस ऐतिहासिक जीत के बाद जब सुधीर गोयल हापुड़ लौटे तो उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। विधायक विजयपाल आढ़ती, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, हापुड़ जिला बैडमिंटन संघ के सचिव संजीव गोयल, प्रधान पंकज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, पूर्व विधायक जय प्रकाश, पूर्व डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता, सुधांशु गोयल, दीक्षा मुंडेर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-