T20 World Cup Facts किस धातु से बनती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, कितना होता है वजन? जानिये हैरान करने वाली विशेषताएं

Khabarwala 24 News New Delhi : T20 World Cup Facts भारत ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है। खिताबी मुकाबले में जीत के बाद भारत (Indian Cricket Team) को चमचमाती हुई टी20 की ट्रॉफी मिली है। क्या आपको पता है कि भारत ने जिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : T20 World Cup Facts भारत ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है। खिताबी मुकाबले में जीत के बाद भारत (Indian Cricket Team) को चमचमाती हुई टी20 की ट्रॉफी मिली है। क्या आपको पता है कि भारत ने जिस ट्रॉफी पर कब्जा किया है वह कैसे बनती है। टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का वजन कितना होता है अगर आपके अंदर भी यह सब सवाल उठते हैं तो आज हम सभी सवालों का जवाब देंगे।

कैसे बनती है टी20 ट्रॉफी (T20 World Cup Facts)

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 2007 में हुआ था। पहले सीजन में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। हालांकि अब तक टूर्नामेंट के नौ एडिशन खेले जा चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप बनने वाली चैंपियन टीम को एक ही तरह की ट्रॉफी दी  है। इसके डिजाइन में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चांदी और रोडियम से बनी (T20 World Cup Facts)

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की डिजाइन लंदन की मशहूर कंपनी लिंक्स ऑफ लंदन ने तैयार किया था। यह इंग्लैंड की मशहूर ज्वेलरी कंपनी फोली फोली की एक सब ब्रांड है। टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को तैयार करने में दो धातुओं का इस्तेमाल किया गया है। इसे चांदी और रोडियम से बनाया गया है। रोडियम भी चांदी की तरह हो जो प्लैटेनियम में पाया जाता है।

ट्रॉफी की लंबाई और वजन (T20 World Cup Facts)

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की लंबाई 51 सेंटीमीटर होती है। जबकि इसके ऊपरी भाग की लंबाई 19 सेंटीमीटर होती है। वहीं ट्रॉफी के बेस की चौड़ाई 14 सेंटीमीटर होती है। ट्रॉफी के वजन के बारे में बात करे तो इसका वजन 7।5 किलो का होता है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली हर टीम का नाम ट्रॉफी पर दर्ज किया जाता है।

ICC के पास असली ट्रॉफी (T20 World Cup Facts)

दिलचस्प बात यह है कि हर टीम को अपने घर ले जाने के लिए एक नकली ट्रॉफी दी जाती है। असली ट्रॉफी आईसीसी के पास रख दी जाती है। बता दें कि भारत के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज यही तीन टीम है जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने दूसरी बार खिताब जीत उपलब्धि हासिल की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News