T20 World Cup 2024 नीदरलैंड ने जीता अपना पहला मुकाबला, मैच बारिश से धुलने का इंग्लैंड को हुआ भारी नुकसान

Khabarwala 24 News New Delhi : T20 World Cup 2024 के दो मुकाबले भारतीय समय के अनुसार मंगलवार रात को खेले गए। इनमें से एक मैच पूरा हुआ, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। नीदरलैंड की टीम ने नेपाल को हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड वर्सेस स्कॉटलैंड का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : T20 World Cup 2024 के दो मुकाबले भारतीय समय के अनुसार मंगलवार रात को खेले गए। इनमें से एक मैच पूरा हुआ, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। नीदरलैंड की टीम ने नेपाल को हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड वर्सेस स्कॉटलैंड का मैच बारिश में धुल गया। इससे इंग्लैंड की टीम को नुकसान हुआ है, क्योंकि टीम दो अंक हासिल कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, नेपाल के खिलाफ नीदरलैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और टीम ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

5 घंटे इंतजार के बाद भी मैच नहीं (T20 World Cup 2024)

इंग्लैंड वर्सेस स्कॉटलैंड मैच की बात करें तो इस मुकाबले में बारिश ने जमकर आंख मिचौली की। टॉस तो लगभग अपने समय पर फेंका गया, लेकिन इसके बाद बारिश ने खेल खराब करना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे स्कॉटलैंड की टीम ने 10 ओवर दो-तीन बार में खेले, लेकिन आगे मुकाबला नहीं हो सका।

बारिश ने लगातार मैच में खलल डाला और करीब 5 घंटे इंतजार करने के बाद भी मैच पूरा नहीं हो सका। ऐसे में इसे कैंसिल कर दिया गया। हालांकि, एक चीज जरूर इंग्लैंड के लिए सताने वाली रही कि उनको 10 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला और रन भी 90 लुटा दिए।

19वें ओवर में जाकर मिली जीत (T20 World Cup 2024)

वहीं, नीदरलैंड वर्सेस नेपाल मैच की बात करें तो ये एक और लो स्कोरिंग मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में देखने को मिला। इस मुकाबले में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 19.2 ओवर में 106 रन बनाकर ढेर हो गई।

टीम के लिए चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। कप्तान रोहित पुडेल ने 35 रनों की पारी खेली। वहीं, नीदरलैंड के लिए टिम प्रिंगल और लॉगन वैन बीक ने 3-3 विकेट निकाले। बल्लेबाजी में मैक्स ओडाउड का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 45 गेंदों में 54 रन बनाए। हालांकि, जीत नीदरलैंड को 19वें ओवर में जाकर मिली।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News