Duleep Trophy 2025: शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल क्वार्टर फाइनल से बाहर

बेंगलुरु, 28 अगस्त (khabarwala24)। दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2025) की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। दलीप ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ कई बड़े क्रिकेटरों को शामिल किया गया था। लेकिन, गुरुवार से शुरू हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बेंगलुरु, 28 अगस्त (khabarwala24)। दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2025) की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। दलीप ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ कई बड़े क्रिकेटरों को शामिल किया गया था। लेकिन, गुरुवार से शुरू हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले से शुभमन गिल सहित कई बड़े क्रिकेटर बाहर हो गए।

शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी में उत्तरी क्षेत्र का कप्तान बनाया गया था। ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उनके खेलने की उम्मीद थी, लेकिन बीमारी की वजह से वह बाहर रहे। गिल की अनुपस्थिति में, हरियाणा के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अंकित कुमार ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। सर्विसेज के बल्लेबाज शुभम रोहिल्ला को उनकी जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई है। उत्तर क्षेत्र की टीम में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी हैं, जो एशिया कप स्क्वाड का हिस्सा हैं।

गिल के 9 सितंबर को अबू धाबी में शुरू हो रहे एशिया कप से पहले बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है। वह इस सप्ताह के अंत तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच सकते हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया था। लेकिन, कमर दर्द की वजह से वह नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल का हिस्सा नहीं हैं।

ध्रुव जुरेल की जगह रजत पाटीदार कप्तानी कर रहे हैं। उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया था। सेंट्रल जोन में खलील अहमद, दीपक चाहर, और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

इंग्लैंड दौरे पर एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए अभिमन्यु ईश्वरन को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी दी गई थी। लेकिन, बुखार की वजह से वह भी क्वार्टर फाइनल का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

शुभमन गिल का इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 4 शतक लगाते हुए उन्होंने 754 रन बनाए थे। एशिया कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई है और उपकप्तान बनाया गया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News