विशाखापत्तनम, 7 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया। सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक आईपीएल टीम के मालिक को निशाने पर लिया और उन्हें अपने हद में रहने की सलाह दे दी।
भारतीय टीम को घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद गंभीर की कोचिंग को लेकर सवाल उठे थे। टेस्ट फॉर्मेट में कोच बदले जाने तक का मुद्दा भी सोशल मीडिया पर उठा था। इस मुद्दे को उठाने वालों में आईपीएल की एक टीम के सह-मालिक भी शामिल हैं।
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना किसी का नाम लिए कहा, “ऐसे लोग भी थे जिनका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं था, वे भी अपनी राय दे रहे थे। लोगों को अपने दायरे में रहना चाहिए। अगर मैं किसी के दायरे में नहीं आता, तो उन्हें भी मेरे दायरे में आने का कोई हक नहीं है।”
गौतम गंभीर ने बेशक किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल पर था। पार्थ जिंदल ने ही हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच की वकालत की थी।
पार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। एक्स पर उन्होंने लिखा था, “ज्यादा कुछ नहीं, घर पर क्या बुरी हार हुई। याद नहीं पड़ता कि हमारी टेस्ट टीम घर पर इतनी कमजोर हो। जब रेड-बॉल स्पेशलिस्ट नहीं चुने जाते तो ऐसा ही होता है। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के लिए एक विशेषज्ञ टेस्ट कोच रखने का समय आ गया है।”
पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को भी अपनी पोस्ट में टैग किया था।
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम को एक साल के अंदर अपने घर में टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 2024 में हमें 0-3 से हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने हमें 0-2 से हराया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


