Mayank Yadav 21 साल के इस गेंदबाज का आतंक, लगातार दूसरे मैच में ढाया रफ्तार का कहर

Khabarwala 24 News New Delhi : Mayank Yadav इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में महज अपना दूसरी ही मुकाबला खेल रहे 21 साल के गेंदबाज मयंक यादव ने एक बार फिर से तेज रफ्तार से कहर ढाया। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज की। इस जीत में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Mayank Yadav इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में महज अपना दूसरी ही मुकाबला खेल रहे 21 साल के गेंदबाज मयंक यादव ने एक बार फिर से तेज रफ्तार से कहर ढाया। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज की। इस जीत में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की अहम भूमिका रही। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने अनुभवी ओपनर क्विंटन डि कॉक की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। मयंक की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ ने बैंगलोर को 153 रन पर ढेर कर दिया.

युवा गेंदबाज का फिर दिखा जलवा (Mayank Yadav)

पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना डेब्यू करने वाले भारतीय युवा तेज गेंदबाज का जलवा फिर एक बार दिखा। पहले मैच में तेज रफ्तार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने वाले इस गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी बल्लेबाजों में आतंक भर दिया। हार के बाद पिछले मुकाबले में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने तो यहां बैगलोर की कमान संभाल रहे फाफ डु प्लेसिस ने युवा तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की।

दूसरे मैच में भी छाए मयंक यादव (Mayank Yadav)

पंजाब के खिलाफ मुश्किल में फंसी लखनऊ के लिए एक के बाद एक तीन विकेट निकालकर मयंक यादव ने मैच पलट दिया था। बैंगलोर के खिलाफ भी इस 21 साल के तेज गेंदबाज ने तीन विकेट लिए। लखनऊ के लिए मयंक ने खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बिना खाता खोले वापस भेजा तो कैमरून ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर सबको हैरान कर दिया। बैंगलोर की बड़ी उम्मीद रजत पाटीदार का विकेट हासिल कर लखनऊ के लिए मैच बनाया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में मयंक यादव ने 4 ओवर में महज 27 रन देकर तीन विकेट झटके थे। बैंगलोर के खिलाफ तो उनका प्रदर्शन और भी घातक हो गया। 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने महज 14 रन दिए और 3 बड़े विकेट अपने नाम किए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News