महिला बिग बैश लीग: एल्सी पेरी का शतक, रोमांचक मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 1 रन से हराया

सिडनी, 7 दिसंबर (khabarwala24)। महिला बिग बैश लीग का 40वां मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले को सिडनी सिक्सर्स ने 1 रन से जीता। सिडनी के लिए एल्सी पेरी ने शानदार शतक लगाया।एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिडनी, 7 दिसंबर (khabarwala24)। महिला बिग बैश लीग का 40वां मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले को सिडनी सिक्सर्स ने 1 रन से जीता। सिडनी के लिए एल्सी पेरी ने शानदार शतक लगाया।

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। सिडनी के लिए पारी की शुरुआत करने एल्सी पेरी और सोफिया डंकले उतरी थीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 16 ओवर में 141 रन की साझेदारी की।

- Advertisement -

सोफिया 40 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुई। एल्सी पेरी ने शतक लगाया। पेरी ने 71 गेंद पर 3 छक्के और 16 चौके लगाते हुए 111 रन की पारी खेली। हालांकि इन दोनों द्वारा दी गई मजबूत शुरुआत के बावजूद सिडनी 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन ही बना सकी।

एडिलेड की तरफ से सभी 4 विकेट एलेनोर लारोसा ने लिए।

174 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स को धीमी शुरुआत मिली। टैमी ब्यूमोंट और मैडलिन पेना ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 38 रन जोड़े। ब्यूमोंट 23 रन बनाकर आउट हुई। पेना 31 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान ताहिला मैग्राथ का बल्ला नहीं चला और वह 4 रन बनाकर आउट हो गई।

- Advertisement -

13.3 ओवर में 86 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी एडिलेड को मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रिजेट पैटरसन वापसी लेकर आईं। इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। उन्हें अमांडा-जेड वेलिंगटन (20 गेंद पर 31 रन) का भी अच्छा सहयोग मिला। इन दोनों की आखिरी ओवरों में की गई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। एडिलेड 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।

एल्सी पेरी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

सिडनी सिक्सर्स की 10वें मैच में यह छठी जीत थी। अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद सिडनी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News