Mahendra Singh Dhoni Interview दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं धोनी, IPL से रिटायरमेंट को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Khabarwala 24 News New Delhi : Mahendra Singh Dhoni Interview एमएस धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और आईपीएल (IPL 2025) में अभी भी उनका जलवा कायम है। धोनी ने कंटेंट क्रिएटर राज शमानी को इंटव्यू किया है। राज शमानी के पॉडकास्ट पर धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Mahendra Singh Dhoni Interview एमएस धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और आईपीएल (IPL 2025) में अभी भी उनका जलवा कायम है। धोनी ने कंटेंट क्रिएटर राज शमानी को इंटव्यू किया है। राज शमानी के पॉडकास्ट पर धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान चेपक स्टेडियम में धोनी के माता-पिता (पान सिंह और देवकी देवी) की मौजूदगी ने उनके संन्यास लेने की अटकलों को फिर से हवा दी थी लेकिन अब धोनी का इंटरव्यू सामने आया है।

एमएस धोनी ने अपना ऐप लॉन्च किया (Mahendra Singh Dhoni Interview)

बता दें कि धोनी शायद ही कभी इंटरव्यू देते हैं, और इस वजह से आम जनता, पत्रकारों और पॉडकास्टर्स के बीच उनकी काफी मांग है। हालांकि, ऐसा लगता है कि अब यह सब बदलने वाला है, क्योंकि एमएस धोनी ने अपना ऐप लॉन्च किया है जहां लोग उनके जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, धोनी ने पहली बार इंटरव्यू दिया जो अब धोनी ऐप पर आ चुका है।

जुलाई के बाद 10 माह का होगा समय (Mahendra Singh Dhoni Interview)

धोनी ने इंटरव्यू में कहा, देखिए अभी तो नहीं, हां मैं एक बार में एक ही काम करता हूं। अभी आईपीएल हैं। मैं हर चीज काफी सिंपल रखता हूं। मैं ज्यादा नहीं सोचता हूं, साल दर साल मैं आगे बढ़ता रहता हूं। आगे के बारे में नहीं सोचता हूं। मैं अभी 43 साल हूं। जुलाई में 44 का हो जाउंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा आईपीएल से रिटायरमेंट के बारे में सोचना का।

फैन्स के बीच धोनी का इंटरव्यू वायरल (Mahendra Singh Dhoni Interview)

धोनी ने आगे कहा क्या एक साल और खेलूं या नहीं, यह ऐसा नहीं है कि मुझे रिटायरमेंट को लेकर फैसला करना है। यह आपका शरीर है जो आपको बताया है कि आप आगे खेल सकते हैं या नहीं। एक साल में एक बार..देखते हैं क्या होगा। 8 से 10 महीने का समय है। धोनी ने इंटरव्यू में रिटायरमेंट को लेकर राय दी है। फैन्स के बीच धोनी का यह इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, आईपीएल के 17वें मैच में सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रन से हराया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News