IPL 2024 किन टीमों के बीच कब और कहां खेले जाएंगे IPL 2024 प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले? जानें पूरा शेड्यूल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) 2024 के लीग मैच की समाप्ति हो चुकी है। IPL 2024 टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से मैच बिना एक गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया। इससे राजस्थान रॉयल्स को भारी नुकसान हुआ है क्योंकि प्वाइंट टेबल में राजस्थान दूसरे नंबर की टीम थी।

बारिश ने छीन लिया मौका (IPL 2024)

ऐसे में टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मैच में हारने के बाद भी राजस्थान को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलता लेकिन बारिश ने अब यह मौका राजस्थान से छीन लिया है। प्वाइंट टेबल में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दूसरे स्थान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चौथे पायदान पर काबिज है।

पहला क्वालीफायर मैच 21 मई को खेला जाएगा (IPL 2024)

टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

- Advertisement -

IPL 2024 का 26 मई को खेला जाएगा फाइनल (IPL 2024 )

इसमें क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से होगा। क्वालीफायर 2 की विजेता टीम का सामना रविवार 26 मई को इंडियन प्रीमीयर लीग 2024 के फाइनल मैच में क्वालीफायर 1 की विजेता टीम से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

IPL 2024 के बचे मैचों का शेड्यूल (IPL 2024)

क्वालीफायर 1- मंगलवार 21 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
एलिमिनेटर- बुधवार 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स
क्वालीफायर 2- शुक्रवार 24 मई को क्वालीफायर 1 की उपविजेता और एलिमिनेट की विजेता टीम के बीच
फाइनल मैच- रविवार 26 मई को क्वालीफायर 1 की विजेता और क्वालीफायर 2 की विजेता टीम के मध्य खेला जाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-