IPL 2024 MS Dhoni ने SRH को हराकर रचा इतिहास, IPL का ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2024 के 46 वें मैच में जीत हासिल कर महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टूर्नामेंट का 46 वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार की शाम 7 बजकर 30 मिनट से चेन्नई सुपर किंग्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2024 के 46 वें मैच में जीत हासिल कर महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टूर्नामेंट का 46 वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार की शाम 7 बजकर 30 मिनट से चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इसमें CSK ने SRH को 78 रनों से करारी शिकस्त दी।

तीसरे नंबर पर प्वाइंट टेबल में आई CSK (IPL 2024)

इस जीत के साथ एक तरफ जहां प्वाइंट टेबल में CSK ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरे नंबर पर कब्जा कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक IPL में कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया है। यहां तक कि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस रिकॉर्ड के पास नहीं पहुंच पाए हैं।

IPL में धोनी ने जीता 150 वां मैच (IPL 2024)

दरअसल, SRH के खिलाफ मिली लाजवाब जीत एमएस धोनी के IPL करियर का 150 वीं जीत है और IPL में 150 वें जीत का हिस्सा बनने वाले धोनी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक इस आंकड़े को रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं छू पाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी CSK की ओर से 135 और राइजिंग पुणे सुपर जाइंट की ओर से 15 जीत का हिस्सा रहे हैं। IPL 2016 और 2017 में CSK की टीम बैन रही थी। लिहाजा धोनी राइजिंग पुणे सुपर जाइंट का हिस्सा बने थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए 5 रन (IPL 2024)

बात अगरCSK vs SRH मुकाबले की करें, तो SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने हैदराबाद को 20 ओवर में 213 रनों का लक्ष्य का दिया। इस दौरान चेन्नई की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं, 20 वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए एमएस धोनी ने 2 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए।

आईपीएल में सर्वाधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ी (IPL 2024)

एमएस धोनी- 150 जीत
रवींद्र जडेजा- 133 जीत
रोहित शर्मा- 133 जीत
दिनेश कार्तिक- 125 जीत
सुरेश रैना- 125 जीत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News