IND vs SL टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई बुरी खबर

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs SL भारत और श्रीलंका के बीच कल से 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में खेलने के लिए टीम इंडिया अपने नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में श्रीलंका पहुंच चुकी है। टी20 क्रिकेट का खिताब जीतने के बाद टीम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs SL भारत और श्रीलंका के बीच कल से 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में खेलने के लिए टीम इंडिया अपने नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में श्रीलंका पहुंच चुकी है। टी20 क्रिकेट का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 5 टी20 मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया था। अब टीम इंडिया के सामने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में श्रीलंका को हराने की चुनौती रहेगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है।

ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल (IND vs SL)

भारतीय टीम कल से श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लेकिन उससे ठीक पहले टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए हैं। मोहम्मद सिराज को अभ्यास के दौरान दाहिने पैर में चोट लगी है। चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने मोहम्मद सिराज को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया लेकिन मोहम्मद सिराज इसके बाद अभ्यास करते हुए नहीं नजर आए। ऐसे में टीम इंडिया का ये स्टार गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में खेलेगा या नहीं? इस पर संशय बना हुआ है।

जसप्रीत को दिया गया है आराम (IND vs SL)

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर अपने मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह की जगह पर मोहम्मद सिराज को टीम की अगुआई करनी थी, लेकिन सिराज की चोट टीम मैनेजमेंट की मुश्किल बढ़ा सकती है। मोहम्मद सिराज श्रीलंका दौरे के लिए घोषित टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं।

कौन करेगा नेतृत्व (IND vs SL)

चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह और खलील अहमद का भी टीम में चयन किया है। माना जा रहा है कि अगर मोहम्मद सिराज पहले मैच के लिए चोट के कारण उपलब्ध नहीं हो पाएंगे तो खलील अहमद को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की अगुआई कर सकते हैं। इनके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी इनकी मदद करेंगे, जबकि रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं।

टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम (IND vs SL)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत व संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News