Ind vs SL T20I रिंकू-सूर्या ने गेंदबाजी से पलट दिया मैच, आखिरी 12 गेंदों में हुआ शानदार रोमांच

Khabarwala 24 News New Delhi: Ind vs SL T20I भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में रोमांच का चरम देखने को मिला। लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने आखिरी दो ओवरों में गेंदबाजी करके श्रीलंका के हाथों से जीत छीन ली। हालांकि भारत के लिहाज से मैच का टर्निंग प्वाइंट 17 वां […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Ind vs SL T20I भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में रोमांच का चरम देखने को मिला। लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने आखिरी दो ओवरों में गेंदबाजी करके श्रीलंका के हाथों से जीत छीन ली। हालांकि भारत के लिहाज से मैच का टर्निंग प्वाइंट 17 वां ओवर था।

Ind vs SL T20I  जब श्रीलंका को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे। कुसल परेरा के रूप में श्रीलंका के पास एक भरोसेमंद बल्लेबाज था, आठ विकेट बाकी थे। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट निकालकर मैच पलट दिया। सुंदर के ओवर के बाद भारत के पास कोई स्पिन गेंदबाज नहीं था, जो पल्लेकल की धीमी पिच पर गेंदबाजी कर सके। इस मैच में भारत ने हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत को आराम दिया था। इसलिए आखिरी दो ओवर निर्णायक हो जाते हैं।

सूर्या ने खुद संभावली कमान (Ind vs SL T20I)

18 वें ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर था 4 विकेट पर 129 रन, उसके 6 बल्लेबाज बाकी थे। जीतने के लिए 9 रनों की जरूरत थी, भारत के पास स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज नहीं थे। श्रीलंका आराम से जीत सकता था, लेकिन यहीं पर कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पहले रिंकू सिंह को मोर्चे पर लगाया और फिर खुद कमान संभाली।

19 वें ओवर का रोमांच (Ind vs SL T20I)

रिंकू सिंह ने 19वां ओवर फेंका – उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर रिंकू ने खतरनाक दिख रहे कुसल परेरा को कैच आउट कर दिया। तीसरी गेंद पर एक रन बना और चौथी गेंद पर रिंकू ने दो रन दिए। पांचवीं गेंद रिंकू ने फिर डॉट फेंकी। कोई रन नहीं बना। और छठीं गेंद पर रिंकू सिंह ने रमेश मेंडिस को गिल के हाथों सीमा रेखा पर कैच करा दिया। भारत ने मैच में वापसी कर ली थी। रिंकू ने अपने ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और दो विकेट निकाले।

20 वें ओवर का रोमांच (Ind vs SL T20I)

20वां ओवर खुद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने डाला। श्रीलंका को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। सूर्या ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया। दूसरी गेंद पर कप्तान ने के. मेंडिस को आउट कर दिया। स्कोर अभी 132/7 था। सूर्या की तीसरी गेंद का एम. तीक्ष्णा ने सामना किया। जोरदार अपील हुई। अंपायर ने नकार दिया। कप्तान ने रिव्यू लिया और तीक्ष्णा को कैच आउट करार दिया गया। सूर्या की तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। स्कोर अब 132/8 था।

मैच हो गया टाई (Ind vs SL T20I)

अंतिम तीन गेंदे बाकी थीं, चौथी गेंद पर एक रन बना। पांचवीं और छठीं गेंद पर सूर्या ने सिर्फ दो रन दिए। मैच टाई हो गया था। इस तरह भारत ने मैच में वापसी की। बता दें कि 15 वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 108/1 था, लेकिन अगले पांच ओवर में श्रीलंका ने 29 रन बनाने में 9 विकेट गंवाए।

श्रीलंका का सूपड़ा किया साफ (Ind vs SL T20I)

सुपर ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट निकाल श्रीलंका को पस्त कर दिया। सुंदर ने सुपर ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर पहले कुसल को और फिर निसंका को आउट किया। श्रीलंका ने सिर्फ दो रन बना। भारत की ओर से सुपर ओवर में गिल और सूर्या उतरे। कप्तान सूर्या ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी जीत के साथ भारत ने सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News