IND VS PAK MATCH: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच!

IND VS PAK MATCH Khabarwala 24 News New Delhi: एशिया कप 2023 में आज रविवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बार दोनों के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले हुए ग्रुप स्टेज के मैच में बारिश के कारण बाधा पहुंची थी और यह मुकाबला रद्द हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

IND VS PAK MATCH Khabarwala 24 News New Delhi: एशिया कप 2023 में आज रविवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बार दोनों के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले हुए ग्रुप स्टेज के मैच में बारिश के कारण बाधा पहुंची थी और यह मुकाबला रद्द हो गया था। इस बार दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने उतरेंगी। हालांकि इस बार भी बारिश खेल खराब कर सकती है.

Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच!

कोलंबो का क्या कहता है मौसम?

वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में 80-90 प्रतिशत तक भारी बारिश की संभावना है। सुबह के वक़्त 100 प्रतिशत यानी बारिश होना करीब-करीब तय है। बारिश के साथ-साथ थंडर स्टॉर्म की भी संभावना है। दिन आगे बढ़ने के साथ बारिश कम होने की उम्मीद है, लेकिन मैच के वक़्त फिर करीब 80 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। मैच शुरू होने के वक़्त करीब 15-20 किमी प्रति घंट की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं आर्द्रता 90 प्रतिशत के आसपास होगी। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि एक बार फिर फैंस के हाथ निराशा लग सकती है.

Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच! Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच!

तय हुए रिजर्व डे पर भी भारी बारिश की आशंका

आपको बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से कहा गया है कि भारत-पाक के बीच होने वाले मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। एसीसी के मुताबिक, अगर तय दिन में बारिश आती है, तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहां से पिछले दिन रोका गया था। हालांकि रिजर्व डे पर भी थंडर स्टॉर्म के साथ करीब 80-90 प्रतिशत बारिश की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच!

आपको यह भी बता दें कि एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारत-पाक के बीच ऐसा एकमात्र मैच है, जिसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। रिजर्व डे अगले दिन यानी सोमवार (11 सितंबर) को होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैंस इस बार भारत-पाक मैच का लुत्फ उठा पाते हैं या नहीं?

Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच! Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच! Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच! Ind vs pak match: बारिश फिर खराब कर सकती है भारत-पाक मैच!

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News