IND vs PAK करो या मरो की पाकिस्तान के लिए स्थिति, भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs PAK जिस मैच का दुनियाभर के फैंस इंतजार कर रहे हैं, अब वो खत्म होने वाला है। रविवार का दिन फैंस के लिए सुपर संडे साबित होने वाला है, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दुबई में होने वाला यह मुकाबला धमाकेदार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs PAK जिस मैच का दुनियाभर के फैंस इंतजार कर रहे हैं, अब वो खत्म होने वाला है। रविवार का दिन फैंस के लिए सुपर संडे साबित होने वाला है, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दुबई में होने वाला यह मुकाबला धमाकेदार एक्शन का वादा करता है। भारत ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश पर जीत के साथ अभियान की जोरदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान न्यूजीलैंड से पहले मैच में हार गया। ऐसे में इस मैच की अहमियत काफी बढ़ गई है।

फखर जमां हो चुके हैं टूर्नामेंट से बाहर (IND vs PAK)

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ी नहीं है। ऐसे में रोहित और हेड कोच गौतम गंभीर सेम टीम० को खिलाना चाहेंगे, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान टीम के लाइन-अप में कई बदलाव होने की संभावना है, क्योंकि टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में खतरनाक बल्लेबाज फखर जमान का नाम शामिल है, जो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

फखर की जगह किसको मिलेगा मौका? (IND vs PAK)

ऐसे में टीम फखर की जगह उस्मान खान को ओपनिंग में मौका दे सकती है। सऊद शकील ने ट्राई सीरीज में अपनी वनडे वापसी के बाद से सिर्फ 15, 8 और 6 रन बनाए हैं, जबकि उनका वनडे औसत 24.71 है। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारत के खिलाफ अहम मैच में उनका खेलना मुश्किल है। टीम मिडिल ऑर्डर में भी बदलाव करते हुए कामरान गुलाम को मौका दे सकती है।

हारिस रऊफ की हो सकती है छुट्टी (IND vs PAK)

चोट से वापसी करने वाले तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कोटे के १० ओवर में ८३ रन दे डाले। अगर टीम बदलाव करती है तो उनकी जगह मोहम्मद हसनैन या फहीम अशरफ को मौका मिल सकता है। अशरफ ने ट्राई सीरीज का फाइनल खेला था, लेकिन कप्तान रिजवान ने उन पर गेंद से भरोसा नहीं किया था।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: (IND vs PAK)

उस्मान खान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर/कप्तान), आगा सलमान, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News