मैच को जीत के साथ खत्म करके खुश हूं, अगले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद: राशिद खान

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अफगान कप्तान राशिद खान ने 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।अफगान कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम की पहली जीत के बाद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अफगान कप्तान राशिद खान ने 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

अफगान कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम की पहली जीत के बाद राहत जताते हुए कहा है कि अब उन्हें टूर्नामेंट में अपनी टीम के अच्छे भविष्य की उम्मीद है। अफगानिस्तान की टीम 3 में से 2 मैच गंवाकर ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। यह टीम 19 फरवरी को कनाडा के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में राशिद खान ने कहा, “मैच को जीत के साथ खत्म करके खुश हूं। वर्ल्ड कप में जीतना हमेशा जरूरी होता है। हम बाकी टूर्नामेंट में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। हमने अंतिम 10 ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम पहले अपनी लाइन से चूक गए थे और उन्होंने (यूएई) अच्छा खेला। शुरुआती 10 ओवरों में, हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की जितनी हमें करनी चाहिए थी। हमें पहले 10 ओवर में सुधार करने और ज्यादा कंसिस्टेंट होने की जरूरत है।”

कप्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज के जल्दी आउट होने के बावजूद इब्राहिम जादरान के आक्रामक अंदाज की तारीफ करते हुए कहा, “हम सब जानते हैं कि वह (गुरबाज) कितने आक्रामक हैं। मुझे लगता है कि वह इसी तरह रन बनाते हैं। वह आक्रामकता के साथ खेलते हैं और पावरप्ले में विपक्षी टीम पर हावी होते हैं। गुरबाज जैसे खिलाड़ी के लिए हमेशा ज्यादा देर तक क्रीज पर रहना जरूरी होता है (क्योंकि) इससे टीम को मदद मिलती है।”

राशिद खान ने टीम में अनुभव के महत्व पर जोर देते हुए मोहम्मद नबी, उमरजई और मुजीब उर रहमान का जिक्र करते हुए कहा, “अभी भी थोड़ी उम्मीद है कि हम अगले स्टेज में पहुंच सकते हैं। हमें बस एक सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरने की जरूरत है। भले ही हम अगले राउंड (सुपर-8) में न पहुंचें, हम उसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अपने देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News