क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी तेज, देशभर से केवल 125 बच्चों का होगा चयन: देवकीनंदन ठाकुर

नई दिल्ली, 20 फरवरी (khabarwala24)। आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने देश के युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल को माध्यम बनाकर युवाओं की रुचि धर्म से जोड़ने की योजना बनाई है।देवकीनंदन ठाकुर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहे हैं। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 20 फरवरी (khabarwala24)। आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने देश के युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल को माध्यम बनाकर युवाओं की रुचि धर्म से जोड़ने की योजना बनाई है।

देवकीनंदन ठाकुर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहे हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा, “क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां जबरदस्त चल रही हैं। आप ट्रॉफी देख सकते हैं, आप युवाओं का उत्साह देख सकते हैं। ट्रायल में भी हमारे बच्चे जो जोश दिखा रहे हैं, वह अद्भुत है। लगभग 10 से 15 हजार बच्चों ने टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से केवल 125 का चयन किया जाएगा। जरा सोचिए…”

उन्होंने कहा, “इसलिए हमारा यह आग्रह है कि उन बच्चों को जो संस्कार देना है, वह संत-महात्माओं के माध्यम से हो; नशा मुक्त करना है संत-महात्माओं के माध्यम से; और उन्हीं बच्चों के हाथों से माता-बहनों की सेवा भी करवानी है, जो एसिड अटैक की शिकार हैं, जिनको एजुकेशन में कुछ मदद चाहिए, जो बीमार हैं और इलाज में मदद चाहिए, तो उनको वहीं पर ऑन द स्पॉट भी सेवा की जाएगी।

उन्होंने बताया, “टूर्नामेंट में हर एक रन पर 500 रुपए हैं, और टोटल टूर्नामेंट के दौरान जितना भी पैसा इकट्ठा होगा, वह सब समाज की सेवा में लगेगा। यह सेवा प्रतिभा का प्रदर्शन महाकुंभ होगा। सनातनियों से निवेदन है कि इंदौर में उन बच्चों को सपोर्ट करने के लिए सब पहुंचें।”

क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12, 13, 14 और 15 मार्च को इंदौर में किया जाएगा।

मैच टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। जीतने वाले विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जो टीम इस टूर्नामेंट में विजेता बनेगी, उसे 31 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 15 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा, मैन ऑफ द सीरीज को एक कार दी जाएगी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को बाइक दी जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News