IND VS NZ: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना?

IND VS NZ ODI World Cup 2023:टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आज रविवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मैच खेलेगी। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में यह मैच आज खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

IND VS NZ ODI World Cup 2023:टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आज रविवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मैच खेलेगी। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में यह मैच आज खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा।

सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक रात पहले एक और झटका लगा जब नेट सेशन के दौरान शनिवार को मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के दाहिने हाथ पर गेंद लग गई। सूर्यकुमार को टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ रघु की फुल टॉस गेंद लगी, जिससे वह काफी दर्द में कराहते नजर आए। सूर्या फिर अपने हाथ पर बर्फ लगाते नजर आए और उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की। सूर्यकुमार अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में एक भी मैच नहीं खेले हैं।

नहीं कराया एक्स-रे

टीम सूत्रों ने बताया कि सूर्यकुमार यादव की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उन्हें एक्स-रे जांच के लिए नहीं ले जाया गया है। इस चोट ने हालांकि रविवार के मैच के लिए सूर्यकुमार की उपलब्धता पर सवाल खड़ा कर दिया है क्योंकि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति के कारण टीम का संतुलन पहले से ही गड़बड़ाया हुआ है। पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पिछले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लगी थी। वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं आए हैं।

मधुमक्खी ने ईशान को काटा

भारत के लिए उस वक्त और मुश्किल हो गईं, जब बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान पर बल्लेबाजी करते समय मधुमक्खी ने उनकी गर्दन के पीछे डंक मार दिया। किशन नेट सत्र के लिए पहले पहुंचने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने काफी समय तक बल्लेबाजी की।

Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना? Ind vs nz: सूर्यकुमार यादव को मैच से एक रात पहले लगी चोट, टूट गया वर्ल्ड कप डेब्यू का सपना?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News