Champions Trophy 2025 में बारिश से धुले मैचों के टिकटों के पैसे वापस करेगा बोर्ड, फजीहत कराने के बाद जागा पीसीबी

Khabarwala 24 News New Delhi :Champions Trophy 2025 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच बड़ा फैसला लिया है। पीसीबी ने कुछ मैचों के टिकटों के पैसे वापस करने का ऐलान किया है। ये वो मैच हैं जो बारिश में धुल गए थे। 2 मैचों में तो टॉस ही नहीं हुआ वहीं […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi :Champions Trophy 2025 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच बड़ा फैसला लिया है। पीसीबी ने कुछ मैचों के टिकटों के पैसे वापस करने का ऐलान किया है। ये वो मैच हैं जो बारिश में धुल गए थे। 2 मैचों में तो टॉस ही नहीं हुआ वहीं अफगानिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के मैच के दौरान बारिश आ गई और यह बेनतीजा रहा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्‍तान को सौंपी गई। हालांकि, भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान की यात्रा नहीं की। टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेल रही है।

पैसे वापस करेगा पीसीबी (Champions Trophy 2025)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उन दो मैचों के पूरे टिकट रिफंड की घोषणा की है, जो रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में एक भी गेंद फेंके बिना रद कर दिए गए थे। प्रभावित मैचों में 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका और 27 फरवरी को बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान शामिल हैं।

टिकट होल्‍डर को पूरा पैसा (Champions Trophy 2025)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पीसीबी टिकट रिफंड नीति के अनुसार, टिकट होल्‍डर को पूरा पैसा मिलेगा। अगर टॉस से पहले ही मैच रद्द कर दिया गया हो। ऐसे में सभी संलग्न टिकटों का पैसा वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, हॉस्पिटैलिटी टिकट (बॉक्स और पीसीबी गैलरी) होल्‍डर को रिफंड नहीं मिलेगा।

टिकट लेकर जाना जरूरी (Champions Trophy 2025)

पात्र टिकट होल्‍डर सोमवार, 10 मार्च 2025 से शुक्रवार, 14 मार्च 2025 के बीच चुनिंदा TCS आउटलेट्स पर रिफंड क्‍लेम कर सकते हैं। देर से किए गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। रिफंड क्‍लेम करने के लिए इन चीजों को साथ ले जाना जरूरी है।

टीसीएस आउटलेट जाएं (Champions Trophy 2025)

प्रूफ के रूप में एक मूल/क्षतिग्रस्त टिकट प्रस्तुत करें। खरीदार को रिफंड का दावा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से टीसीएस आउटलेट पर जाना होगा। उसकी ओर से कोई आर रिफंड का दावा नहीं कर सकता है।

रिफंड का कर सकते दावा (Champions Trophy 2025)

कराची – हेड ऑफिस एक्सप्रेस सेंटर, 101-104 सीएए क्लब रोड हज टर्मिनल के पास और इत्तेहाद फ्लैगशिप एक्सप्रेस सेंटर, 15-सी लेन 10 चरण 6
लाहौर – गुलबर्ग एक्सप्रेस सेंटर, 58/डी-1 गुलबर्ग- III और ठोकर नियाज बेग एक्सप्रेस सेंटर, अली टाउन स्टॉप, एचबीएल रायविंड रोड के पास
गुजरांवाला – न्यू एरिया ऑफिस एक्सप्रेस सेंटर, जामिया अजीजिया और सुपर एशिया जीटी रोड के सामने
फैसलाबाद – हरियांवाला एक्सप्रेस सेंटर, 270-बी हरियांवाला चौक शौकत फैब्रिक्स के पास
हैदराबाद – एरिया ऑफिस एक्सप्रेस सेंटर, टोयोटा मोटर्स साइट एरिया के पास ऑटोभान रोड
इस्लामाबाद – I-9 एक्सप्रेस सेंटर, प्लॉट नंबर 394-ए पोथोहर रोड पुलिस स्टेशन के पास सेक्टर I-9/3
मुल्तान – एरिया ऑफिस एक्सप्रेस सेंटर, 985/बी, तारेन रोड
रावलपिंडी – खन्ना एक्सप्रेस सेंटर, टीसीएस क्षेत्रीय कार्यालय, फजाइया कॉलोनी लिंक रोड के पास
पेशावर – रिंग रोड एरिया ऑफिस एक्सप्रेस सेंटर, रिंग रोड नीलम सीएनजी मोटरवे के पास
क्वेटा – जिन्ना रोड एक्सप्रेस सेंटर, डॉ. बानो रोड के पास, मुख्य जिन्ना रोड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News