ब्रिसबेन टेस्ट: गेंद के बाद बल्ले से चमके मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन की बढ़त बनाई

ब्रिसबेन, 6 दिसंबर (khabarwala24)। मिचेल स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी खेमे में हड़कंप मचाने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वह विपक्षी टीम के लिए मुसीबत बनते हैं। ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले स्टार्क ने अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 रन की लीड दिलाने में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ब्रिसबेन, 6 दिसंबर (khabarwala24)। मिचेल स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी खेमे में हड़कंप मचाने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वह विपक्षी टीम के लिए मुसीबत बनते हैं। ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले स्टार्क ने अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 रन की लीड दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टार्क ने सर्वाधिक 77 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 511 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी स्टार्क ने खेली। 141 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से उन्होंने 77 रन बनाए। स्टार्क की पारी की वजह से 383 पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया 511 रन तक पहुंच सकी। स्कॉट बोलैंड 21 रन बनाकर नााद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 77, जेक विदरलैंड ने 72, मार्नस लाबुशेन ने 65, एलेक्स कैरी ने 63, स्टीव स्मिथ ने 61 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स ने 4, बेन स्टोक्स ने 3, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने नाबाद 138 रन की पारी खेली थी। रूट का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह पहला शतक था, जबकि कुल 40वां शतक था। जैक क्रॉली ने 76, हैरी ब्रूक ने 31 और जोफ्रा आर्चर ने 38 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टार्क ने अपने इस स्पेल में तीसरा विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क सर्वाधिक टेस्ट विकेट के मामले में हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ चुके हैं।

स्टार्क के अलावा नासेर, बोलैंड और ब्रेंडेन ने 1-1 विकेट लिए थे।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News