Hapur Crime News:अधिवक्ता पर दिन दहाड़े कार सवारों ने किया जानलेवा हमला

Khabarwala24NewsHapur : धौलाना-पिलखुवा रोड पर मंगलवार सुबह कचहरी जा रहे अधिवक्ता पर कार सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल हालत में अधिवक्ता को गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या है मामला पुलिस से शिकायत करते हुए परिजनों ने बताया कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur : धौलाना-पिलखुवा रोड पर मंगलवार सुबह कचहरी जा रहे अधिवक्ता पर कार सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल हालत में अधिवक्ता को गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

पुलिस से शिकायत करते हुए परिजनों ने बताया कि ग्राम कंदौला निवासी राहुल रोज की तरह स्कूटी पर सवार होकर कचहरी जा रहा था। इसी बीच गंदे नाले के पास एक कार में सवार तीन-चार लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। पीछे से आ रहे लोगों ने राहुल को सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा देखा तो तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस

अधिवक्ताओं पर हुए हमले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच शुरू कर दी है।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News