Roadways हापुड़ डिपो को मिलीं 31 नई बसें, फिर भी समस्या जस की तस

Khabarwala 24 News Hapur: Roadways हापुड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ रोडवेज बसों की संख्या भी बढ़ रही है। लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पिछले एक साल में डिपो में 26 बसें अपनी समय सीमा पूरी करने के बाद कबाड़ हो गई। वहीं डिपो में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Roadways हापुड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ रोडवेज बसों की संख्या भी बढ़ रही है। लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पिछले एक साल में डिपो में 26 बसें अपनी समय सीमा पूरी करने के बाद कबाड़ हो गई। वहीं डिपो में 31 नई बसें शामिल की गई। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली, नोएडा, किठौर मार्ग पर यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है।

यात्री हो रहे परेशान (Roadways)

रोडवेज डिपो द्वारा लखनऊ, बरेली, नोएडा, दिल्ली, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न रूटों पर 98 निगम की बसें और 14 अनुबंधित बस सहित कुल 112 बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज डिपो से किठौर, मोदीगनर, गढ़ के लिए बसों का संचालन होता है। जबकि दिल्ली रोड से नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के लिए बसें संचलित होती हैं।

लंबे रूटों पर डिपो की अधिकतर बसों का संचालन कौशांबी डिपो से किया जाता है। लेकिन यात्रियों बढ़ती संख्या को देखते हुए बसें नाकाफी साबित हो रही हैं। किठौर रोड पर आए दिन बसों की कमी के कारण यात्रियों को आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं नोएडा, दिल्ली के लिए रोजाना हजारों की संख्या में शहर व देहात के लोग नौकरी, व्यवसाय के लिए जाते हैं, जिससे इन रूटों पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। लेकिन यहां भी यात्रियों को आधा से एक घंटे तक रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ता है।ऐसे में लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करना मजबूरी होता है।

दूर की जाएगी यात्रियों की परेशानी (Roadways)

रोडवेज के सहायक प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि मुख्यालय को नई बसों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अभी बसें स्वीकृत नहीं हुई है। जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद व्यस्त रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों की परेशानी दूर की जाएगी। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों की किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Roadways हापुड़ डिपो को मिलीं 31 नई बसें, फिर भी समस्या जस की तस Roadways हापुड़ डिपो को मिलीं 31 नई बसें, फिर भी समस्या जस की तस Roadways हापुड़ डिपो को मिलीं 31 नई बसें, फिर भी समस्या जस की तस Roadways हापुड़ डिपो को मिलीं 31 नई बसें, फिर भी समस्या जस की तस Roadways हापुड़ डिपो को मिलीं 31 नई बसें, फिर भी समस्या जस की तस

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News