आस्था या अंधविश्वास Khabarwala24News Pilkhuwa(Hapur): श्रद्धालुओं की इसे आस्था कहें या अंधविश्वास, बृहस्पतिवार को यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा में गुल्लू बाबा मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा के देर शाम आंसू टपकने लगे। यह खबर कुछ ही देर में शहर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ने लगी। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ होने लगा, श्रद्धालुओं प्रसाद चढ़ाने लगे। जय बजरंगबली के उद्घोष होने लगे। श्रद्दालु फोन से वीडियो बनाते रहे।

श्रद्धालुओं का देर रात तक लगा रहा ताता
बताया गया कि श्रद्धालुओं का दर्शन, पूजा, आरती, प्रसाद चढ़ाने और भोग लगाने का क्रम बृहस्पतिवार देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भजन पाठ किया गया। हालांकि हम इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करते हैं।



