मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने की उत्तराखंड के ‘विंटर टूरिज्म’ पर चर्चा

नई दिल्ली, 30 नवंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के ‘विंटर टूरिज्म’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘विंटर टूरिज्म’ इन दिनों पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।‘मन की बात’ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 30 नवंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के ‘विंटर टूरिज्म’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘विंटर टूरिज्म’ इन दिनों पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्दियां आने के साथ देश में ‘विंटर टूरिज्म’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने ‘विंटर टूरिज्म’ को अपनी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बना लिया है, जहां स्कीइंग, स्नो-बोर्डिंग, स्नो ट्रेकिंग, आइस क्लाइंबिंग और फैमिली स्नो पार्क जैसे आकर्षण उनकी पहचान बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में भी विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। ऊंचे पर्वत, सांस्कृतिक विरासत और एडवेंचर के अनूठे अवसर देश को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ जिले में 14 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर हुई पहली ‘हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन’ का उदाहरण दिया, जिसमें 18 राज्यों के 750 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर लंबी ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ का प्रारंभ कड़कड़ाती सर्दी में सुबह 5 बजे हुआ था। इतनी ठंड के बावजूद भी लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। पीएम मोदी ने बताया कि आदि कैलाश की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों की संख्या दो हजार से बढ़कर अब तीस हजार के पार पहुंच चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में उत्तराखंड में ‘विंटर गेम्स’ का आयोजन होना है, जिसके लिए देशभर के खिलाड़ी और एडवेंचर प्रेमी उत्साहित हैं। स्कीइंग, स्नो-बोर्डिंग समेत बर्फ पर होने वाले अनेकों खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और होमस्टे नीति पर विशेष ध्यान दिया है।

उन्होंने सर्दियों के दौरान ‘वेड इन इंडिया’ अभियान की बढ़ती लोकप्रियता की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सर्दियों की सुनहरी धूप हो, पहाड़ से उतरते कोहरे की चादर हो, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहाड़ भी अब खूब पॉपुलर हो रहे हैं। कई शादियां अब खास तौर पर गंगा जी के किनारे हो रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियों के इन दिनों में हिमालय की वादियां एक ऐसे अनुभव का हिस्सा बन जाती हैं, जो जीवन भर साथ रहता है। अगर आप इस सर्दी में कहीं जाने का विचार कर रहे हैं, तो हिमालय की वादियों का विकल्प जरूर रखिएगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News