Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह में शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम कासमी ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह में शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम कासमी ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई।

सड़कों पर न करें गंदगी (Hapur)

शहरकाजी मुफ्ती मकसूद अलाम कासमी ने ईद की नमाज के बाद कहा कि कुर्बानी अपने घरों पर करें। सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने पानी को बचाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी न की जाए। पेड़ पौधे अपने घरों में भी लगाएं और घरों के आसपास भी लगाएं। आपसी भाईचारा कायम रखें और सभी एक दूसरे का सहयोग करें। मुल्क में अमन शांति की दुआ कराई। नायब शहर काजी मोलवी मोहम्मद असद काजमी ने कहा कि ईदगाह का ख्याल रखें। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Hapur -
Hapur –

यह रहे मौजूद (Hapur)

ईद की नमाज को लेकर ईदगाह कमेटी व प्रशासन ने बार बार एेलान किया था कि कोई भी सड़क पर नमाज ना पढ़े। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी इसको लेकर गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सड़क पर नमाज न पढ़ने का अनुरोध किया था। जिन लोगों को ईदगाह में जगह नहीं मिली उन्हें ईदगाह के आसपास की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की।

साथ ही शहर की 50 मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सीओ वरुण मिश्रा, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष चेयरमैन पति श्रीपाल समेत अनेक शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Hapur--
Hapur–

आभार व्यक्त किया (Hapur)

ईद की नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी डॉक्टर नजमुद्दीन हवारी ने पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

 

Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News