Ayodhya News सीएम केजरीवाल रामलला की शरण में सवा घंटे तक रहे

Khabarwala 24 News Ayodhya: Ayodhya News दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन किया। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे। दोनों नेता पत्नी और परिवार के सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। केजरीवाल और मान परिवार के साथ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Ayodhya: Ayodhya News दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन किया। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे। दोनों नेता पत्नी और परिवार के सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। केजरीवाल और मान परिवार के साथ राम मंदिर में करीब सवा घंटे तक रहे।

असीम शांति का अनुभव हुआ (Ayodhya News)

केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं अपने परिवार के साथ भगवंत मान जी अपने परिवार के साथ अयोध्या में रामलला जी के दर्शन के लिए आए। मेरे साथ मेरी पत्नी और माता-पिता, भगवंत मान जी के साथ उनकी पत्नी और माता जी। हम लोगों को आज दर्शन का सौभाग्य मिला। रामलला जी के दर्शन करके एक असीम शांति का अनुभव हुआ, बहुत अच्छा लगा। उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है।’

राममंदिर की भव्यता की तारीफ की (Ayodhya News)

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राममंदिर को भव्य और बहुत सुंदर बताते हुए इसे देश के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा, ‘पूरे देश के लिए, पूरे समाज के लिए, पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है कि इतना भव्य और अच्छा, सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। हर दिन लाखों लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनकी आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है। मैंने भगवान से मैंने प्रार्थना की सबकी सुख शांति के लिए, स्वास्थ्य के लिए और भारत देश बहुत तरक्की करे।’

देश की तरक्की हो, सुख-शांति रहे (Ayodhya News)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने देश में भाईचारे के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, ‘आज परिवार के साथ रामलला जी के दर्शन हुए। बहुत समय से इच्छा थी, आज पूरा हुआ। भारत देश हमारा धार्मिक आस्था वाला देश है। यहां हर रोज कोई ना कोई पर्व-त्योहार मनाया जाता है। आज रामलला जी के दर्शन हुए। यही प्रार्थना की कि देश की तरक्की हो, सुख-शांति रहे। सबमें भाईचारा बना रहे। भारत एक गुलदस्ता है, गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है। हर भूल का अपना रंग है और अपनी सुंगध है।’

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News