CLOSE

Crime news शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur: Crime news शादी का झांसा देकर एक युवक ने पति से अलग रह रही महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। दंपती के बीच समझौता होने पर विवाहिता ने पति को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद बुधवार को महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों अलग अलग रह रहे थे। इसी दौरान जिला बुलंदशहर के स्याना निवासी अमन से उसकी पत्नी की पहचान हुई।

Add1
Add1

आरोप है कि अमन ने उसकी पत्नी को शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। इसके बाद एक दिन आरोपी धोखे से उसकी पत्नी को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने धोखे से अपने मोबाइल फोन से महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। आपसी विवाद समाप्त होने पर मंगलवार को परेशान पत्नी ने आपबीती सुनाई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Crime news शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

- Advertisement -

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-