Rashtriya Lok Dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन

Khabarwala 24 News Hapur : Rashtriya Lok Dal राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी ने कहा कि पेराई सत्र शुरू हुए दो महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक शासन ने रेट घोषित नहीं किए हैं। 23 दिसंबर तक यदि रेट घोषित नहीं हुए तो रालोद कार्यकर्ता 26 को लखनऊ गन्ना भवन का घेराव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Rashtriya Lok Dal राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी ने कहा कि पेराई सत्र शुरू हुए दो महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक शासन ने रेट घोषित नहीं किए हैं। 23 दिसंबर तक यदि रेट घोषित नहीं हुए तो रालोद कार्यकर्ता 26 को लखनऊ गन्ना भवन का घेराव करेंगे। जिलेभर में आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

उर्वरकों की कमी से परेशान किसान ((Rashtriya Lok Dal))

शिवकुमार त्यागी बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर जिले में उर्वरकों की कमी है, ऐसे में किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। फसलों का मुनासिब दाम किसानों को नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर नहीं (Rashtriya Lok Dal)

प्रदेश सचिव आकिल खान ने कहा कि राजस्थान में सरकार ने गेहूं का रेट 2700 रुपये क्विंटल घोषित करने का वादा किया है, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए यहां के किसानों को ऐसा कोई लाभ नहीं मिल रहा है। आलू के किसान चौपट हो गए हैं, शीतगृहों का किराया तक नहीं निकल पा रहा है। सरकार एमएसपी का कानून बनाने को तैयार नहीं है। किसानों का हालत खराब होती जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं हैं।

450 रुपये कुंतल हो गन्ने का दाम (Rashtriya Lok Dal)

युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि किसानों को गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल मिलना चाहिए। 24 तक रेट घोषित नहीं होने पर 26 से आंदोलन होगा। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा रालोद के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

यह रहे मौजूद

बैठक में नितिन बाना, सुनील त्यागी, जितेंंद्र मलिक, कुलदीप राठी, सुनील, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन

Add
Add

Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन Rashtriya lok dal गन्ने के रेट 23 दिसंबर तक घोषित न होने पर रालोद करेगा आंदोलन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News