Lok sabha Chunav 2024 मेरठ सीट से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग; जानिए BJP की पांचवीं लिस्ट में कौन कौन उम्मीदवार

Khabarwala 24 News New Delhi: Lok sabha Chunav 2024 भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों सहित देश भर में 111 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने मेरठ हापुड़ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Lok sabha Chunav 2024 भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों सहित देश भर में 111 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से रामायण में भगवान राम के स्वरूप का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि गाजियाबाद से अतुल गर्ग को मैदान में उतारा है। वहीं पीलीभीत से अपने वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है।

यूपी में भाजपा ने इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार (Lok sabha Chunav 2024)

भाजपा ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस (SC) से अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी(SC) से राजरानी रावत, बहराईच (SC) अरविंद गोंड को चुनावी मैदान में उतारा है।

दिग्गजों का भाजपा ने काटा टिकट (Lok sabha Chunav 2024)

भाजपा ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर कई दिग्गजों का लोकसभा चुनाव से पत्ता काट दिया है। अपने बगावती तेवरों के लिए जाने-जाने वाले पीलीभीत के वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही भाजपा ने गाजियाबाद से दो बार के सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, इस लिस्ट के आने से पहले जनरल वीके सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया था कि वो साल 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको बता दें कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदाना होना है।

नवीन जिंदल को भाजपा ने दिया टिकट (Lok sabha Chunav 2024)

इस लिस्ट में बीजेपी ने हरियाणा की चार लोकसभा सीटों उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें सबसे रोचक नाम नवीन जिंदल और रणजीत चौटाला का है, क्योंकि जिंदल और चौटाला ने लिस्ट जारी होने से करीब एक घंटे पहले ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। भाजपा ने कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, हिसार से रणजीत चौटाला, सोनीपत सीट से मोहन लाल बडोली और रोहतक से अरविंद कुमार शर्मा को चुनावी रणभूमि में उतारा है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आभार जताया (Lok sabha Chunav 2024)

आपको बता दें कि नवीन जिंदल ने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खबर सामने आई ही थी कि इसके कुछ ही देर बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। नवीन जिंदल ने x पर एक पोस्ट करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद कहा है। नवीन जिंदल के भाजपा में जाने की अटकलें थीं, और रविवार शाम अपने इस्तीफे के तुरंत बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News